गोहाना, 21 मई (निस)

गोहाना के गांव भावड़ में मंगलवार को मृत पड़ी गाय। -निस

गांव भावड़ के खेतों में बीती रात को कुत्तों ने एक और गाय को नोंच-नोंच कर मार डाला। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो उनको गाय मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों का कहना है कि नजदीकी गांव निजामपुर में गौशाला खुली हुई है। इस गौशाला में गायों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं की जाती है। रात के समय गायों को गौशाला से बाहर निकाल दिया जाता है। गांव भावड़ में ग्रामीणों को मंगलवार सुबह ग्रामीण नरेश पुत्र शमशेर के ज्वार के खेत में एक गाय मृत अवस्था में पड़ी मिली। गाय के शरीर को खूंखार कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोंच रखा था। ग्रामीण अजमेर सिंह, रामकैलाश, राजकंवार और राममेहर ने बताया कि पड़ौसी गांव निजामपुर में एक गौशाला खुली हुई है। गौशाला में गायों की अच्छी तरह से देखभाल नहीं की जाती है। देखभाल और सुविधाओं के अभाव में गौशाला में गायों की दशा बहुत खराब है।
ग्रामीणों के अनुसार रात को गौशाला से गायों को बाहर खेतों में निकाल दिया जाता है। खेतों में खूंखार कुत्ते गायों को अपना शिकार बना रहे हैं। तीन-चार दिन पहले भी गांव के खेतों में कुत्तों ने एक गाय को नोंच-नोंच कर मार डाला था।
सोमवार की बीती रात को कुत्तों ने एक और गाय को नोंच-नोंच कर मार डाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से गोशाला में गायों की देखभाल व उचित व्यवस्था की मांग की है।

गांव भावड़ में घूम रही बेसहारा गाय
ग्रामीणों का कहना है कि इस समय गांव भावड़ में सैकड़ों बेसहारा गाय पूरा दिन गांव की गलियों और खेतों में घूमती रहती हैं। अनेक गाय तो पर्याप्त चारा न मिलने से मौत और जिंदगी से जूझ रही हैं। ग्रामीणों ने बेसहारा गायों को गौशाला में छोड़ने की मांग की है।

 

The post कुत्तों ने नोंच कर मार डाली एक और गाय appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VFzrkx
via Latest News in Hindi

0 Comments