उग्रवादियों ने की विधायक सहित 11 लोगों की हत्या

अरूणाचल प्रदेश के तिरप जिले में बंदूकधारियों के घात लगाकर किए गए हमले में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेता और खोंसा के विधायक तिरांग अबोह सहित 11 लोग मारे गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक एस बी के सिंह ने बताया कि बारह मील इलाके में संदिग्ध उग्रवादियों के गुट ने विधायक के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। मृतकों में विधायक के पुत्र और उनके चुनाव एजेंट सहित दो निजी सुरक्षा गार्ड शामिल हैं।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विधायक तिरांग अबोह और अन्य लोगों की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पूर्वोत्तर में शांति और सामान्य स्थिति को बिगाड़ने का घिनौना प्रयास है। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YMPG1j
via Latest News in Hindi
0 Comments