विघटनकारी ताकतों से लड़ने की दिलाई शपथ
पंचकूला में मंगलवार को अातंकवाद विरोधी दिवस पर डीसी अाफिस का स्टाफ शपथ ग्रहण करते हुए। -दैनिक ट्रिब्यून
पंचकूला, 21 मई (ट्रिन्यू)
पुलिस महानिदेशक अपराध पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में हरियाणा पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में आज सुबह 11 बजे आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर अग्रवाल ने यहां कार्यरत सभी वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी प्रकार के आंतकवाद और हिसां का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गाें के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलवाई।
शपथ समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला विरुद्ध अपराध अजय सिघंल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संचालन एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था हनीफ कुरैशी, पुलिस महानिरीक्षक आधुनीकिकरण एचएसदून, उप पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग तेन्द्र गुप्ता, पुलिस अधीक्षक महिला विरूद्ध अपराध मनीषा चैधरी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजिनिंग विनोद कुमार तथा पुलिस मुख्यालय पर तैनात अन्य सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं , उपायुक्त डाॅ़ बलकार सिंह ने कहा कि विकास के लिये शांतिपूर्ण वातावरण जरूरी है और आतंकवाद किसी भी रूप में हो, वह विकास को प्रभावित करता है। उपायुक्त आज जिला सचिवालय के मीटिंग हाॅल में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
आतंक के खिलाफ लड़ने का संकल्प
अंबाला शहर (हप्र) : आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज एक बार फिर से अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद को जड़मूल से समाप्त करने को लेकर शपथ लेने की रवायत पूरी की। शपथ कार्यक्रम में डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीसी कार्यालय के अधीक्षक सरदार बीएस सोढी, रीडर जयदेव, अनिल कुमार, पीए हरमेश चंद, सहायक संजीव सहित एसडीएम कार्यालय, राजस्व कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
अंबाला शहर (हप्र) : आज कांग्रेस भवन अंबाला शहर में पूर्वप्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके उनकी देश के प्रति दिए गए योगदान को नमन किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली गई। आयोजित कार्यक्रम में हरीश सासन पूर्व अध्यक्ष, राज कुमार गामा, देविंद्र वर्मा, जसबीर मलौर, देविंद्र बजाज, मुंशी राम धीमान, राजरानी, टहल राम, राधा रानी, रंजीत कौर, जसपाल सिंह पाली, एसआर ओबराय, ललित अरोड़ा, खुशबीर वालिया एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अंबाला (निस) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव वरुण चौधरी के नेतृव में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि पर राजीव चौंक साहा पर स्वर्गीय राजीव गांधी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सुरजन सिंह केसरी, राजमोहन राणा, करण राणा, रवि अरोड़ा, सुरेश साहा, हरजीत सिंह, जंगबीर सिंह, टैगोर नाथ, लछमन दास आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post विघटनकारी ताकतों से लड़ने की दिलाई शपथ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30zzPVg
via Latest News in Hindi
0 Comments