विज ने दिए जांच के आदेश
अंबाला शहर, 21 मई (हप्र/निस)
डोर-टू-डोर के ठेके के नाम पर कथित तौर पर घोटाले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मात्र एक सेनेटरी इंस्पेक्टर की सफाई कार्य से संतुष्टि पर ठेकेदार को हर महीने करीब डेढ़ करोड़ रुपये रकम दी जा रही थी। मालूम हो कि दैनिक ट्रिब्यून कई बार खुलासा करता रहा है कि जिस काम के लिए नगर निगम द्वारा ठेकेदार को 1.60 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि दी जा रही है वही काम नगर निगम अपने संसाधन जुटाकर मात्र 25 लाख रुपये प्रति महीने में कर सकता है। लेकिन व्यवस्था के कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी। पुराने डिफाल्टर ठेकेदारों को मिलाकर बने समूह को फिर से ठेका दे दिया गया। इस ठेके की शर्तों की काॅपी उपलब्ध नहीं करवाई जाती थी। अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सफाई व्यवस्था में घोटाले की आशंका व्यक्त करते हुए उपायुक्त अंबाला को इसकी जांच के आदेश दिए हैं।
मंत्री विज की मानें तो मामले की उच्च स्तरीय जांच होगी। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था का सत्यानाश हुआ पड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायतें मिलने के बाद उपायुक्त अंबाला को सफाई कर्मियों की गिनती करने के लिए कहा था। जब उन्होंने पड़ताल करवाई तो कर्मी पूरे नहीं मिले। टेंडर की शर्तें देखी तो पता चला कि सफाई कर्मियों की गिनती की कोई शर्त ही नहीं है। अब वे इसे देख रही हैं कि किसनेेे टेंडर की शर्तें बनाई, किसने टेंडर खोले , किस प्रकार से टेंडर आवंटित किए गए।
The post विज ने दिए जांच के आदेश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VIovmi
via Latest News in Hindi
0 Comments