अंबाला शहर, 21 मई (हप्र)
संदिग्ध अवस्था में मौत का शिकार बनी मिलाप नगर की 28 वर्षीय सोमा देवी का मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में कार्रवाई कर रहे पुलिस चौकी नंबर 5 के इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि मृतका के परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जांच की जायेगी। आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे मृतका के पिता जगदीश व अन्य ने अश्वनी निवासी बकनौर पर आरोप लगाया कि वह सोमा देवी को कई साल से परेशान कर रहा था और उसने ही सोमा को जहर देकर मारा है। सोमादेवी मूल रूप से यमुनानगर की रहने वाली है। उसके पिता जगदीश ने बताया कि 7 साल पहले उसकी बेटी की पहली शादी के कुछ समय के बाद उसके पति का देहांत हो गया। करीब 3 साल पहले उसकी दूसरी शादी की गई थी पर वह सफल नहीं हो पाई। कुछ महीने से अंबाला मिलाप नगर में सोमा देवी किराए के मकान में रहती थी और उसके संपर्क में अश्वनी ही था।

The post डाक्टरों के पेनल ने किया शव का पोस्टमार्टम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30yTxAD
via Latest News in Hindi

0 Comments