डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, नेताओं में जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके सामने कुछ बच्चे खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बच्चे 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं और प्रियंका उनका उत्साह बढ़ाती दिखाई दे रही हैं। अचानक बच्चे पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने  लगे। बच्चों के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर प्रियंका अचानक चौंक गईं और मुंह पर हाथ रख लिया। उन्होंने फौरन बच्चों से वो नारा न लगाने की अपील की और कहा कि ये वाला नारा अच्छा नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किस जगह का है, लेकिन सोशल मीडिया  तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस पार्टी के समर्थकों में जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के समर्थक इस प्रियंका गांधी की सूझ-बूझ बताकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं भाजपा समर्थक बच्चों के मुंह से ऐसे शब्द निकालने को गलत बता रहे हैं।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WeGQbG
via Latest News in Hindi

0 Comments