'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है- उमा भारती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने 'गांधी' सरनेम को लेकर गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला है। उमा भारती का कहना है कि, फिरोज गांधी के जवाहर लाल नेहरू से अच्छे संबंध नहीं थे। उन्हें गांधी सरनेम के इस्तेमाल का भी अधिकार नहीं है। उन्होंने सिर्फ पीएम मोदी को महात्मा गांधी का सच्चा अनुयायी बताया है। सिर्फ पीएम मोदी बापू के नक्शेकदम पर चल रहे- उमा उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'गांधी' शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है। फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का भी अधिकार नहीं है, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। उमा भारती ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, एक मोदी जी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। Uma Bharti,BJP: Word 'Gandhi' is not from Mahatma Gandhi but Feroze Gandhi...Feroze was not on good terms with JL Nehru, they don't even have right to use this surname but they thought this name will get them respect. Modi ji is the one following Mahatma Gandhi's footsteps.(30.4) pic.twitter.com/wuwyURPh52 — ANI (@ANI) May 1, 2019 गौरतलब है कि इससे पहले उमा भारती ने प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था। उमा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को चोर की पत्नी कहा था। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा था, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से उनको देखेगा।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2XYJ8Mi
via Latest News in Hindi
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2XYJ8Mi
via Latest News in Hindi
0 Comments