ब्रिटेन की अदालत ने तीसरी बार खारिज की नीरव मोदी की जमानत याचिका
लंदन: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं। नीरव ने बुधवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में तीसरी बार जमानत की अर्जी दी लेकिन अदालत ने एक बार फिर उसकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके साथ ही अब नीरव को 30 मई को कोर्ट के सामने पेश होना होगा। वह भारत में पंजाब नेशनल बैंक के साथ 2 अरब डॉलर तक की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोपी है।from India TV: world Feed http://bit.ly/2VKIbKr
via Latest News in Hindi
0 Comments