काबुल: तालिबान आतंकवादियों ने अमेरिका के एक सहायता संगठन के काबुल में स्थित कार्यालयों पर बुधवार को हमला किया जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छह घंटे से भी अधिक समय तक चले इस हमले में बड़ा विस्फोट हुआ और सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का मुकाबला किया। इस हमले में नागरिकों के कई वाहन और दुकानें या तो क्षतिग्रस्त हो गई या नष्ट हो गई। कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में धुएं का गुबार देखा गया। 

from India TV: world Feed http://bit.ly/2VoIZFh
via Latest News in Hindi

0 Comments