पंचकूला में सांकेतिक धरने पर बैठे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, लतिका शर्मा व अन्य।

पंचकूला (ट्रिन्यू) : कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान हमले के विरोध में आज यहां भाजपा की ओर से सेक्टर 17-18, 7-8 के चौक पर शाम 4 बजे सांकेतिक धरना दिया गया। धरने व प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने की। बराला ने ममता बनर्जी पर संविधान को रौंदने का आरोप लगाया। धरना-प्रदर्शन में विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेंद्र मलिक, यमुनानगर के मेयर मदन चौहान, युवा इकाई के जिला प्रधान योगेंद्र शर्मा, श्याम लाल बंसल, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, वीरेंद्र गर्ग, कमल अवस्थी भी ने भाग लिया। इस मौके पर बराला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है, इस कारण तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाई हुई है। रोहतक में मनीष ग्रोवर पर पर्चा दर्ज होने संबंधी सवाल पर कहा कि शिकायत आने पर प्रशासन ने कार्रवाई की, क्या ऐसे उदाहरण पश्चिम बंगाल सरकार पेश कर सकती है लेकिन पश्चिम बंगाल में संविधान काे रौंदा जा रहा है, इसी कारण देश भर के भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर हैं।

The post भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WM9X6v
via Latest News in Hindi

0 Comments