भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति के लिए शिव मंदिर में हवन
अंबाला शहर, 12 मई (हप्र)
शहर के जग्गी कॉलोनी फेस 3 में स्थित शिव मंदिर में मासिक हवन यज्ञ एवं बैठक का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आपसी सदभाव, सुख शांति और भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति के लिए हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।
इस अवसर पर विजय कुमार शर्मा और शिवजी गिरि शर्मा ने कहा कि सभा के कारण हम सभी धर्म मार्ग पर चलकर समाज कल्याण के लिए अनेक काम कर रहे हैं। समस्त ब्राह्मण बंधुओं को अंबाला जिला ब्राह्मण सभा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में अपना सहयोग देकर समाज का हित सोचना चाहिए। सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जब तक हम अपनी संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन में नहीं उतारेंगे तब तक कल्याण संभव नहीं है।
The post भ्रष्टाचार, आतंकवाद से मुक्ति के लिए शिव मंदिर में हवन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2JhR6x3
via Latest News in Hindi
0 Comments