चंडीगढ़ के दड़वा गांव में चुनाव प्रचार करते हरमोहन धवन। -दैनिक ट्रिब्यून

चंडीगढ़/पंचकूला (नस) : फेडरेशन ऑफ सेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ (फॉसवेक) के रविवार को आयोजित मीट द कैंडिडेट कार्यक्रम में लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरमोहन धवन भाजपा प्रत्याशी किरण खेर और कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल पर खूब बरसे। बैठक में उपस्थित रेजिडेंट्स ने अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक पार्टियों के अलग अलग दावों को झूठा करार दिया। धवन ने कहा किa अगले बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतरी पर लगाया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सरकारी स्कूलों की रूप रेखा बदलने के साथ साथ शिखा के स्तर में ज्यादा सुधार किया है और अब सरकारी स्कू निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हरमोहन धवन ने कॉलोनी नंबर 4, राम दरबार और सेक्टर 56 में तीन जान सभाओं में भाग लिया।
धवन ने कहा की पिछले 20 वर्षों से लोग नीड बेस्ड चेंजेस की रेगुलेराइजशन, लीज होल्ड को फ्री होल्ड, मिसयूज और वायेलशन नोटिस, मालिकाना हक़, कॉन्ट्रेक्चुअल और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण, डंपिंग ग्राउंड के स्थानांतरण आदि मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे है, परन्तु दोनों ही इन समस्याओं को हल करने में बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। धवन ने कहा कि अगर वो चुनाव जीत जाते हैं तो इन समस्यायों को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

‘वादे पूरे न करने पर बंसल, खेर पर दर्ज हो केस’
चंडीगढ़ (ट्रिन्यू) : हरमोहन धवन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ पिछले चुनाव में वादे पूरे न करने पर केस दर्ज करने की मांग की है। धवन ने कहा, दोनों उम्मीदवारों ने रेजिडेंशियल, कमर्शियल एवं आैद्योगिक इमारतों में नीड बेस चेंजेज करने, मिसयूज और वॉयलेशन नोटिस वापस लेने, चंडीगढ़ में खाली पदों को भरने, प्रापर्टी ऑनर्स को मालिकाना हक, अस्थायी कर्मचारियों को पक्का करने, डंपिंग ग्राउंड को डड‍्डूमाजरा से शिफ्ट करने आदि वादे किए थे, लेकिन इनमें से किसी को पूरा नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बंसल ने लोगों को भ्रमित करके वोट हासिल किए थे। वहीं भाजपा सांसद किरण खेर ने अपने चुनाव मैनिफेस्टो में 60 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया।

The post खेर, बंसल पर बरसे हरमोहन धवन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Jy2PXo
via Latest News in Hindi

0 Comments