ईएसआईसी अस्पताल में मनाया गया इंटरनेशनल नर्सेज डे
बीबीएन, 12मई (निस)
बद्दी के काठा स्थित ईएसआईसी अस्पताल में इंटरनेशनल नर्सेज डे के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल-32 चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पीएंडजी, हिंदुस्तान युनिलिवर, यश एप्लाईंसेज व स्थानीय युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर के दौरान मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल-32 चंडीगढ़ की टीम ने कुल 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया। नर्सेज वेलफेयर यूनियन मेंबर दीपाराम औरह संदीप फुलवारिया ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जिंदगी बचाता है इसलिए हमें रक्तदान शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. नवीन बंसल, गोविंद, संदीप फुलवारिया, उमेश, भजन लाल, सुरेंद्र, बाबू लाल, गुमान, गिन्नी भारद्वाज, प्रिंयका महाजन व हॉस्पिटल की नर्सेज उपस्थित रही।
The post ईएसआईसी अस्पताल में मनाया गया इंटरनेशनल नर्सेज डे appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2JCTcXM
via Latest News in Hindi
0 Comments