हथीन, 21 मई (निस)
गांव रूपडाका में एक मोस्टवांटेड इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर बदमाश को छुड़ा लिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। इनमें एक एएसआई की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ग्रामीणों के हमले में पुलिस की सरकारी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूचना मिलते ही एसपी नरेन्द्र बिजराणिया व डीएसपी साकिर हुसैन भी गांव रूपडाका में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संदर्भ में एवीटी स्टाफ हथीन के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने थाना बहीन में 15 नामजद सहित 50 -60 अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। एवीटी स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि मथुरा के कोसीकलां थाना अंतर्गत बिसंबरा का मोस्टवांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश शमसू इस समय रूपडाका के चौथाईया मोहल्ला में मस्जिद के सामने एक दुकान पर बैठा है। एवीटी स्टाफ, हथीन एसएचओ इंस्पेक्टर जयराम, बहीन थाना सब इंसपेक्टर कुलदीप मय पुलिस बल ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने हमला कर उसे छुड़वा लिया।

 

The post पुलिस टीम पर हमला, मोस्टवांटेड को छुड़ा ले गये ग्रामीण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VCInas
via Latest News in Hindi

0 Comments