गुरुग्राम, 21 मई (हप्र)
सोहना के नागरिक अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने के लिए खरीदा गया फ्रीजर शोपीस बना हुआ है। 3 साल पहले खरीदे गए इस फ्रीजर का अभी तक कनेक्शन तक नहीं हो पाया है। शवों को बर्फ लगाकर सुरक्षित रखना पड़ रहा है।
नागरिक अस्पताल में आने वाली लावारिस लाशों के अलावा देर रात या शाम के समय आने वाले शवों को नियमानुसार 12 से 72 घंटें तक सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर दिया गया था। उक्त फ्रीजर में एक साथ 4 शवों को रखा जा सकता है, लेकिन उक्त फ्रीजर पिछले करीब 3 साल से शटर बंद कमरे में ही रखा है। इस पर धूल जम चुकी है और यह जंग लगने की स्थिति में पहुंच गया है। आज तक उक्त फ्रीजर को कभी उपयोग में लाया ही नहीं गया। सड़क हादसों में या लावारिस हालत में मिलने वाले शवों को 12 से 72 घंटें तक सुरक्षित रखने के लिए पुलिस को भी बर्फ लगानी होती है। जो पुलिस कर्मचारी शव लेकर आता है बर्फ का पैसा उसे निजी पाॅकेट से खर्च करना पड़ता है। सोहना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद दहिया के अनुसार लावारिस शवों को पुलिस ही 72 घंटें तक बर्फ में लगाकर रखती है। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डाॅक्टर नवल किशोर ने बताया कि उनके संज्ञान में उक्त फ्रीजर नहीं था। इसे जल्द ही उपयोग लाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

जल्द ही शवों को बर्फ में लगाने की प्रक्रिया से छुटकारा मिल जाएगा।

 

The post फ्रीजर बना शोपीस, बर्फ में लगाकर रखने पड़ते हैं शव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30D83rg
via Latest News in Hindi

0 Comments