ट्रांसपोर्टर और महिला समेत 3 ने दी जान
गुरुग्राम, 21 मई (हप्र)
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों ने अपनी जान दे दी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला की मौत को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। सेक्टर 10 क्षेत्र में अपने पति व बेटे के साथ रहने वाली बेबी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतका के पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाॅक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। शुरूआत जांच में माना जा रहा है कि महिला ने जहर खाकर जान दी है। दूसरे मामले में मोहम्मदपुर गांव में ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले नरेंद्र कुमार ने सल्फास की गोलियां खा ली। बताया जाता है कि बुखार की दवाई के भुलावे में उसने जहर निगल लिया। तीसरी घटना में खेड़ाखुर्मपुर गांव के 22 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह की वजह से घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
The post ट्रांसपोर्टर और महिला समेत 3 ने दी जान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VC6lm8
via Latest News in Hindi
0 Comments