गुरुग्राम, 14 मई (हप्र)
घोषगढ़ गांव में प्रोपर्टी डीलर समेत अन्य से रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुंदर समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखे आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से घोषगढ़ गांव निवासी रवि ने सोमवार शाम को अपने घर के कमरे में छत की कड़ी में फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि वह घोषगढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुंदर समेत अन्य को काफी समय पहले रुपये दिए थे। जिन्हें दोनों लोग वापस नहीं दे रहे है। इससे वह काफी परेशान है इस वजह से यह कदम उठा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका की पत्नी अनिता के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।

 

The post लेनदेन के झगड़े में युवक ने फांसी लगाकर जान दी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2EbtBBt
via Latest News in Hindi

0 Comments