पति सहित 5 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
गन्नौर, 14 मई (निस)
गन्नौर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाना गन्नौर में शिकायत दी है। पीडि़त महिला की शिकायत पर थाना गन्नौर पुलिस ने पति, सास, देवर सहित 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त महिला ने बताया कि उसका विवाह बुढाखेड़ी निवासी रामपाल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही उसके सुसराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। सुसराल पक्ष के लोग उसे मारते पीटते थे। महिला का आरोप है कि जब उसका बेटा उसे बचाने का प्रयास करता है तो उसके साथ भी मारपीट की जाती है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति रामपाल सहित सास, देवर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
The post पति सहित 5 के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WJ7SYN
via Latest News in Hindi
0 Comments