अवैध खनन कर रही जेसीबी जब्त, आरोपी फरार
नारनौल, 14 मई (निस)
खनन विभाग की टीम ने गांव नांगल कालिया में नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते एक जेसीबी मशीन को जब्त किया है। यह जानकारी खनन अधिकारी नीरज ने दी।
उन्होंने बताया कि गत दिवस खनन विभाग के निरीक्षक ओमदत्त निरीक्षण कर रहे थे। रात लगभग 1.30 बजे गांव नांगल कालिया में एक जेसीबी और 2 ट्रैक्टरों से अवैध खनन का काम हो रहा था। दूर से ही टीम को देखकर दोनों ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भाग गए। जेसीबी को पकड़ने लगे तो जेसीबी का ड्राइवर उसे छोड़कर भाग गया।
यह टीम जब जेसीबी को थाने में ले जाने लगी तो रास्ते में गांव के कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ता रोकर उनसे चाबी छीनने की कोशिश भी की। इस पर उन्होंने पीसीआर को फोन किया। कुछ देर बाद ग्रामीण वहां से भाग गए। टीम ने जेसीबी को जब्त कर ली है।
The post अवैध खनन कर रही जेसीबी जब्त, आरोपी फरार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Ea7XOb
via Latest News in Hindi
0 Comments