विवाहिता, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़
नूंह/मेवात, 14 मई (निस)
जिले के नूंह थाना के अंतर्गत एक गांव निवासी एक 22 वर्षीय विवाहिता ने महिला थाना नूंह पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के ही 2 लोगों ने बीती रात उसके साथ गैंग रेप कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे छानबीन शुरू कर दी। इस मामले के आरोपी फरार हैं।
जबकि अन्य मामले में नूंह थाना के अंतर्गत एक गांव में पिता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने 11 मई को बंदूक की नोंक पर बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी। पुत्री द्वारा उनको बताने पर अब शिकायत देकर मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले के आरोपी फरार हैं।
अन्य मामले में नगीना थाना के अंतर्गत एक 27 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर में बदनीयती से घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला पुलिस थाना नूंह ने माामला दर्ज कर आगे छानबीन शुरू कर दी। इस मामले का आरोपी फरार है।
The post विवाहिता, नाबालिग के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WQx9Rb
via Latest News in Hindi
0 Comments