चुनाव धांधली आयोग तक ले जाऊंगा शिकायत : भडाना
फरीदाबाद/पलवल 14 मई (हप्र)
कांग्रेस के फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने मंगलवार को नवनियुक्त जिला उपायुक्त एवं चुनाव अधिकारी अशोक कुमार गर्ग से मुलाकत कर चुनाव में कई जगह जबरदस्ती वोट डालने की शिकायतें की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस संरक्षण में जबरदस्त फर्जी मतदान हुआ। ध्यान रहे कि सोमवार को देर रात चुनाव आयोग ने पृथला विधानसभा में आसावटी गांव बूथ संख्या 88 पर दोबारा मतदान व तत्कालीन उपायुक्त को तत्काल प्रभाव से बदलने के आदेश दिए थे। आयोग ने आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को फरीदाबाद का जिला उपायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इस मुलाकात के बाद भड़ाना ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सरकार एवं निर्वाचन अधिकारी ने उनकी शिकायतों को मानते हुए डीसी को बदला परंतु पुलिस आयुक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में चुनाव आयोग तक जायेंगे।
The post चुनाव धांधली आयोग तक ले जाऊंगा शिकायत : भडाना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Ea7H1F
via Latest News in Hindi
0 Comments