पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसे बुजुर्ग ने दम तोड़ा
गुरुग्राम, 14 मई (हप्र)
मानेसर क्षेत्र में खोखे में लगी आग में झुलसे बुजुर्ग की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में वह 75 प्रतिशत तक झुलस गया गया था। पुलिस ने अब इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार के मधुबनी का रहने वाला अब्दुल शाकिर मानेसर इलाके के बांस कूसला गांव में चौक पर बीड़ी सिगरेट का खोखा लगाता था। 3 मई की शाम को बुलंदशहर का रहने वाला कन्हैया कुमार उसके पास पहुंचा और सिगरेट मांगी। आरोप है कि यहां उसने कई सिगरेट पी लेकिन पैसा देने की बारी आई तो दोनों के बीच विवाद हो गया। थ्री-व्हीलर चलाने वाला कन्हैया कुमार इस विवाद में बहुत ज्यादा भड़क गया। आरोप है कि यहां उसने पेट्रोल डालकर शाकिर के खोखे में आग लगा दी। इस आग में अब्दुल शाकिर भी झुलस गया। हादसे के समय वह खोखे के अंदर ही मौजूद था। आसपास के लोगों ने जब खोखे में आग लगती देखी तो उन्होंने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। लेकिन तब तक वह 75 प्रतिशत तक झुलस गया गया था।
The post पेट्रोल डालकर आग लगाने से झुलसे बुजुर्ग ने दम तोड़ा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2WJW7Bz
via Latest News in Hindi
0 Comments