सफीदों, 14 मई (निस)
उपमंडल सफीदों के बेरी खेड़ा गांव के अमित ने उसके पिता जयपाल की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई से यू-टर्न लेते हुए पिल्लूखेड़ा के श्मशान में रह रहे दलबीर नाम के तांत्रिक पर लगाए हत्या का आरोप को खारिज करते हुए अपने पिता की मौत को इत्तफाकिया मामला बनवा दिया है।
जयपाल का शव विगत रात्रि पिल्लूखेड़ा में धड़ौली मोड़ स्थित श्मशान के पास देखा गया था जिसकी सूचना, मृतक के बेटे अमित के अनुसार, दलबीर ने ही उनके घर उसकी बहन को दी थी। अमित ने पुलिस को बताया था कि उसका पिता 56 वर्षीय जयपाल 11 मई को सुबह समालखा में उसकी बहन नीलम से मिलने गया था, जो वापस नहीं लौटा। उसने दलबीर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह तांत्रिक है, जिसने जहरीली शराब पिलाकर उसके पिता की हत्या की है।
पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव का जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर इसके वारिशों को सौंप दिया था, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

The post मृतक का बेटा पलटा, तांत्रिक पर हत्या का आरोप खारिज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2E9TrFQ
via Latest News in Hindi

0 Comments