ताज़गी और स्फूिर्त के लिए मॉकटेल
गर्मियों में अक्सर ठंडा पीने का मन करता है, ऐसे में ऊर्जावर्धक मॉकटेल ड्रिंक्स आपको दिनभर तरोताजा रख सकते हैं। ये आपकी जेब पर भारी भी नहीं पड़ते क्योंकि इन्हें आप अपनी रसोई में उपलब्ध खीरे, नींबू, काली मिर्च, हल्दी, जीरा, सेंधा नमक, आइस क्यूब की मदद से घर पर ही बना सकते हैं और अपने मेहमानों को भी प्राकृतिक सुगन्ध के पेयजल प्रदान करके अच्छी मेहमाननवाजी कर सकते हैं।
-कुकिंग एवं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट नीता मेहता बता रही हैं मॉकटेल बनाने की घरेलू विधि के बारे में :-
खूबसूरत आइस क्यूब
सुन्दर और असानी से बनने वाले आइस क्यूब से आप अपने ड्रिंक का स्वाद और लुक, दोनों बढ़ा सकते हैं। आइस-ट्रे के प्रत्येक खाने में कोई हरे पत्ते जैसे पुदीना, धनिया या बेज़िल के पत्ते रखें और पानी से भर दें। पानी से भरकर फ्रीज करें। आप चाहें तो पत्ते की जगह टिन चेरी या पाइन एप्पल या गुलाब की पंखुडियां भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पानी के स्थान पर आप जूस या आइस-टी यदि इस्तेमाल करते हैं तो आपका ड्रिंक फीका नहीं पड़ता।
फ्रूट पंच
1 कप ओरेंज जूस, 1 कप पाइनएप्पल जूस, 1/2 कप फ्रेश क्रीम, 1/2-1 छोटा चम्मच, रूहअफज़ा।
सजावट के लिए
आम और तरबूज के बॉल, काले अंगूर, पुदीने की पत्तियां ठण्डे पानी में भीगी हुई। मैंगो बॉल, अंगूर और तरबूज बॉल को पुदीने की पत्तियों के साथ एक लकड़ी के स्कूअर में डालो और स्टर करने के लिए एक साइड रखें। पंच की सारी सामग्री को एक साथ मिक्सी में चलायें। बर्फ के टुकड़ों को एक गिलास में रखें। पंच मिक्सचर को ऊपर डालें। फलों से बनी हुई स्टिक को गिलास में रखें। स्ट्रा के साथ सर्व करें।
जिंजर पंच
एक साथ उबालें। 100 ग्राम अदरक-धोकर, छिल्के सहित कूट लें। 1 कप चीनी, 3 कप पानी, 6-8 अदरक के पतले स्लाइस, गिलास में रखने के लिए ब्लैक टी, 2 कप पानी, 4 छोटे चम्मच, साधरण चाय पत्ती।
अन्य सामग्री
1 कप ओरेंज जूस, 8 बड़े चम्मच नींबू का रस, 3 कप कुटी हुई बर्फ।
कुटी हुई अदरक, अदरक के स्लाइस, चीनी और 3 कप सॉस पैन में उबालें। उबाला आने के बाद धीमी आंच पर 10 मिनट पकायें। जिंजर सिरप छान लें। अदरक के स्लाइस ऊपर डालने के लिए अलग रखें। ब्लैक टी बनाने के लिए चायपत्ती पर 2 कप उबलता पानी डालें। ठंडा होने दें। जिंजर सिरप में ब्लैक-टी और अन्य सामग्री मिलायें। गिलास में जिंजस स्लाइस डालें और ऊपर से जिंजर पंच डालकर परोसें।
पान शॉट
2 रेडी-मेड मीठे पान (बिना सुपारी के) 8 बड़े चम्मच वनीला आइसक्रीम, 1 कप ठंडा पानी, 1/2 कप कुटी हुई बर्फ, पिसी चीनी, स्वादानुसार।
पान को थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में पीस लें। अन्य सामग्री डालें और मिक्सी चलायें। मीठा देखकर स्वादानुसार चीनी मिलायें। शॉर्ट गिलासों में या अन्य कोई छोटे गिलास में डालकर परोसें।
फायर ऑन आइस
0 4 ताजी हरी या लाल मिर्च – चीर लगायें, 4 कप कोकोनट वॉटर (कोको जल), 2 छोटे चम्मच पिसी चीनी स्वादानुसार, 2 छोटे चम्मच नींबू का रस,
0 एक चुटकी नमक और काली मिर्च, 1 कप स्प्राइट-ऊपर डालने के लिए, कुटी बर्फ।
0 लंबे गिलास में बर्फ डालें। ऊपर मिर्ची रखें, कोकोनट वॉटर, चीनी, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलायें। ऐसे करने से मिर्ची का तीखापन ड्रिंक में आ जाता है। थोड़ा-सा स्प्राइट डालकर सर्व करें।
0 यदि आप स्प्राइट की जगह सोडा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो चीनी और नींबू का रस बढ़ा दें।
The post ताज़गी और स्फूिर्त के लिए मॉकटेल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2HrCpVX
via Latest News in Hindi
0 Comments