चंडीगढ़, 1 मई (ट्रिन्यू)

चंडीगढ़ में बुधवार को भाजपा सांसद किरण खेर और संजय टंडन भाजपा में सम्मिलित होने वाले कांग्रेस नेता महेंद्र नाथ का स्वागत करते हुए।-मनोज महाजन

चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने कहा कि निकट भविष्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी का देश के राजनीतिक नक्शे से अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। किरण खेर बुधवार को यहां कमलम् में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महासचिव महेंद्र नाथ दुबे व उनके साथियों को भाजपा में शामिल करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान इंदिरा कालोनी आरडब्ल्यूए (ईडब्ल्यूएस) प्रधान अरविंद दुबे, मनीमाजरा की एनजीओ समस्या-समाधान के अध्यक्ष संजय चौबे के अलावा बहलाना के कांग्रेसी नौजवानों ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि आज चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। वह जनता के सामने कोई मास्टर प्लान पेश करने की बजाए गुमराहपूर्ण बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अवसर पर केशव नगर शाखा सेवा प्रमुख शिवानंद मिश्रा समेत कई पार्टी नेता मौजूद थे। वरिष्ठ नेता अजय जमवाल ने भी आज चंडीगढ़ में भाजपा द्वारा की जा रही चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।

सिद्धू ने भाजपा, मोदी की आलोचना का खोला राज
अंबाला शहर, (हप्र) : आज सायं पंजाब के केबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने जनसभा को संबोधित करते हुए जहां कांग्रेस प्रत्याशी शैलजा के लिए वोट मांगे वहीं अपने भाषण का ज्यादा समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में लगाया। अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले नवजोत सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया और जमकर शब्दों के बाण चलाए। बीच बीच में शेर और तुकबंदी करने से नहीं चूके। उनका स्टाइल ठोको ताली को आज की सभा में उतना रिस्पोंस भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वे भाजपा और नरेंद्र मोदी की आलोचना इसलिए करते हैं ताकि आने वाली पीढिय़ां यह नहीं कह सकें कि जब देश बर्बाद हो रहा था तो सिद्धू चुप बैठा रहा। उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा कहते हैं कि अबकी बार फिर मोदी सरकार और मैं कहता हूं अब बस कर यार। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि न राम मिले न रोजगार मिला हर गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर हरपाल पाली ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन करते हैं। इस मौके पर हिम्मत सिंह, दलीप चावला बिट्टू, जसबीर मलौर, बलविन्द्र सिंह पूनिया, सेठ मदन लाल, देवेंद्र वर्मा, पवन अग्रवाल, रणबीर सिंह फौजी आदि प्रमुख नेता मौजूद रहे।

भाजपा कालोनी सेल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में बुधवार को पवन बंसल की रैली में उनके साथ पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू।-दैनिक ट्रिब्यून

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में बुधवार को पवन बंसल की रैली में उनके साथ पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू।-दैनिक ट्रिब्यून
भारतीय जनता पार्टी के कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, एससी मोर्चा जनरल सेक्रेटरी शेखर घारू व मंडल जनरल सेक्रेटरी मोना घारू अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल व चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए नेता बहुत सक्रिय नेता रहे हैं। मुकेश राय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे अब एक ऐसी पार्टी का हिस्सा हैं जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान देती है । भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ में सरोज भारती, अमन, मोहन, पिंकी, कौशल्य, मीनू, सुनील, सरिता व अन्य भी शामिल हैं। बंसल ने आज सेक्टर 48 मोटर मार्केट में दुकानदारों और मैकेनिकों तथा मोटर मार्किट ट्रेडर्स को संबोधित किया। बंसल ने सेक्टर 29 में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। इस मौके पर मौजूद लोगों में राम पाल शर्मा, इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष नसीब जाखड़, शशि शंकर तिवारी, राजेश कुमार और राजिंदर कुमार व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक कोर्ट में वकीलों के साथ हुई एक बैठक में बंसल ने कहा कि वे सांसद बन जाने के बाद डिस्ट्रिक कोर्ट की समस्याओं को हल करेंगे ।

The post चंडीगढ़ में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VeFzoJ
via Latest News in Hindi

0 Comments