अंबाला शहर, 1 मई (हप्र)
बलदेव नगर थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू निवासी गांव टुंडली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर रखे जाने के आदेश हुए। पुलिस हेड कांस्टेबल अवतार सिंह हत्याकांड के सिलसिले में मुख आरोपी सहित 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बीती 12 अप्रैल की रात को हेडकांस्टेबल अवतार सिंह पर उस समय जानलेवा हमला कर दिया गया था जब वह अपने साथियों के साथ बलदेव नगर में एक रेस्टाेरेंट से रात का भोजन करके बाहर निकला था। हेड कांस्टेबल को बचाते हुए उसके दो अन्य साथ भी घायल हो गए थे, लेकिन अति गंभीर घायल  अवतार सिंह को सिविल अस्पताल से जीएमसीएच सेक्टर-32 ले  जाया जा रहा था, जहां उसकी मौत हो गई।

The post हेड कांस्टेबल की हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2H3nm3x
via Latest News in Hindi

0 Comments