शिवराज का दिग्विजय पर वार, बोले- दिग्गी राजा ने किया गजब, इतने घबराए कि वोट डालने नहीं गए
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि समझा जा सकता है कि मतदान नहीं करने वाले दिग्विजय सिंह लोकतंत्र और संविधान में कितना विश्वास करते होंगे। बता दें कि दिग्विजय सिंह रविवार को उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ जाकर मतदान नहीं कर सके, जिसकी उन्होंने पृष्टि करते हुए मीडिया के सामने नागरिको से क्षमा याचना की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्गी राजा ने आज गजब किया। इतने घबराए, वोट डालने नहीं गए। भोपाल में ही पोलिंग पोलिंग घूमते रहे। मतदान लोकतंत्र में हमारा परम कर्तव्य है। एक व्यक्ति जो दस साल सीएम रहा, वोट न डाले तो लोकतंत्र के प्रति उनकी भावनाओं को समझा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे एक दूसरा कारण और लगता है कि दिग्गी राजा को कमलनाथ के प्रशासन पर भी भरोसा नहीं है इसलिए खुद पोलिंग-पोलिंग घूम रहे थे।

कांग्रेस राज में लोगों को ‘मामा’ याद आ गए : शिवराज
शिवराज चौहान दशहरा मैदान पर भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। शिवराज ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए दोहराया कि कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों से छल करते हुए अब तक उनका कर्ज मा़फ नहीं किया है।
शिवराज चौहान ने तंज कसते हुए कहा प्रदेश में अब कांग्रेस का शासन है अब जब-जब बिजली जायेगी, तब तब आप मामा (शिवराज) को याद करोगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में है।
from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2YiEp8C
via Latest News in Hindi
0 Comments