देश में चुनावी गर्मागर्मी के बीच विवादित बयानबाज़ी रुकने का नाम नहीं ले रही है। अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने कल चुनाव प्रचार के दौरान एक विवादित बयान दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकवादी एक हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था।

दरअसल, तमिलनाडु के अरवाकुरीची विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन ने कहा, “मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि कई मुस्लिम यहां हैं। मैं महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने यह कह रहा हूं। स्वतंत्र भारत में पहला आतंकवादी हिंदू है, उसका नाम नाथूराम गोडसे था।”

Kamal Haasan

वहीं से इसकी (आतंकवाद) शुरुआत हुई।’’ महात्मा गांधी की 1948 में हुई हत्या का हवाला देते हुए हासन ने कहा कि वह उस हत्या का जवाब खोजने आये हैं। मैं गांधी का ग्रेट ग्रांडसन हूं। मैं यहां उनकी हत्या के लिए न्याय मांगने आया हूं। मेरे दिल को चोट पहुंची है और मैं कहना चाहता हूं कि मैं सच्चा भारतीय हूं और कोई भी सच्चा भारतीय चाहेगा कि देश में शांति बने रहे और देश में समानता रहे।

शिवराज का दिग्विजय पर वार, बोले- दिग्गी राजा ने किया गजब, इतने घबराए कि वोट डालने नहीं गए

हासन ने कहा, कोई भी सच्चा भारतीय हमेशा राष्ट्रीय झंडे तिरंगा को पसंद करेगा और वह चाहेगा हमेशा यही राष्ट्रीय झंडा रहे। उन्होंने यह बयान 19 तारीख को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के दौरान दिया।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2HhDwaE
via Latest News in Hindi

0 Comments