कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है। जहां प्रियंका उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के साथ-साथ रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी और इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करेंगी। इस दौरान प्रियंका गाांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। वही, पीएम मोदी मध्य प्रदेश के रतलाम संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

ये है प्रियंका गांधी का कार्यक्रम :

priyanka gandhi

प्रदेश कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी दोपहर 12.45 से 1.15 बजे तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी। उसके बाद हेलिकॉप्टर से रतलाम पहुंचकर दोपहर दो बजे से तीन बजे तक कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद रहेंगी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से रतलाम से इंदौर पहुंचेंगी और वहां कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में शाम चार बजे से छह बजे के बीच रोड शो करेंगी।

इंदौर में बोले मोदी- केवल आठ सीटों पर चुनाव लड़ रहे क्षत्रप भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं

PM नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम इस प्रकार है :

PM Narendra Modi in Bhadohi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे रतलाम में आमसभा को संबोधित करेंगे। रतलाम संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने जी एस डामोर को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा सांसद कांतिलाल भूरिया से हो रहा है। बता दें कि प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों इंदौर, खंडवा, देवास, उज्जैन, रतलाम, धार, मंदसौर और खरगोन में 19 मई को अंतिम चरण में मतदान होना है।



from Punjab Kesari (पंजाब केसरी) http://bit.ly/2Hhd68Z
via Latest News in Hindi

0 Comments