लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जाति तथा धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती है।

यूपी में समाज के हर तबके की, हर इलाके की बिना भेदभाव सबके घर में बिजली पहुंच रही है। किसान, बुनकर, मजदूर हो, व्‍यापारी हो हर किसी का जीवन आसान बने यह प्रयास यह चौकीदार कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक सभा में प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों तथा अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों को बिना प्रभावित किए सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण देने का उल्लेख भी किया।

यह भी पढ़ें: यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित है



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Ygp1JV
via Latest News in Hindi

0 Comments