चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वर्तमान में देश में बेरोजगारी की दर पैंतालीस वर्षों में सबसे अधिक है। आज मध्यप्रदेश के सागर में एक सभा में उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार बताया और उन पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: हर किसी का जीवन आसान बने यह प्रयास यह चौकीदार कर रहा है

इससे पहले, हरियाणा के सिरसा में एक सभा में राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी देश के किसानों और युवाओं के लिए काम करेगी।

क्‍या हम गरीबों की मदद करने में मध्‍यम वर्ग को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहे? क्‍या हम दुकानदारों को चोट तो नहीं पहुंचा रहे? बिल्‍कुल नहीं, उल्‍टा है। न्‍याय योजना का पैसा मध्‍यम वर्ग को, किसानों को, मजदूरों को, छोटे दुकानदारों को, छोटे बिजनेस वालों को फायदा पहुंचाएगा, नुकसान नहीं।

यह भी पढ़ें: यह चौकीदारों का गांव है, यहां चोरों का आना वर्जित है



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2HcV8o3
via Latest News in Hindi

0 Comments