डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 57.54 अंकों की बढ़त के साथ 37,172.42 पर और निफ्टी (NIFTY) 15.50 अंकों की बढ़त के साथ 11,172.50 पर खुला। लगभग 389 शेयरों में तेजी, 232 शेयरों में गिरावट है और 40 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  जेएंडके बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, वेदांत, टाटा केमिकल, टाटा मोटर्स और टाटा ग्लोबल के शेयरों में तेजी है। जबकि इंडियाबुल्स हाउसिंग, बीपीसीएल, एलएंडटी, कोल इंडिया, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, मणप्पुरम फाइनेंस के शेयरों में गिरावट है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल, आईटी, ऑटो और पीएसयू बैंकिंग में कारोबार देखने को मिल रहा है।  वहीं बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (SENSEX) 80.30 अंकों की गिरावट के साथ 38564.88 पर और निफ्टी (NIFTY) 18.50 अंकों की गिरावट के साथ 11576 पर बंद हुआ था।

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2JlJSrP
via Latest News in Hindi

0 Comments