चंडीगढ़/पंचकूला, 30 अप्रैल (नस)
सेक्टर 48 की मार्किट के नजदीक एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति को कुचल कर निकल गई। पीजीआई में कल रात व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी कार चालक को पटियाला में ट्रेस कर लिया। सेक्टर 49 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और उसे दबोचने के लिए टीम पंजाब रवाना की गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगतपुरा निवासी सिमोन टोप्पू के रूप में हुई। सिमोन निर्माणाधीन भवनों में सरिया बांधने का काम करता था। रविवार को सिमोन साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहा था कि सेक्टर 48 मार्किट के नजदीक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

The post साइकिल सवार को कार ने कुचला, मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GKjXGu
via Latest News in Hindi

0 Comments