भिवानी, 30 अप्रैल (हप्र)
राजस्थान से सटे भिवानी क्षेत्र में आज तापमान 45 डिग्री को छू गया। इससे आमजन जीवन भी प्रभावित हुआ है।
मंगलवार सुबह से ही सूरज ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया और सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी पड़ने लगी व तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे तापमान 40 और 2 बजे 45 डिग्री जा पहुंचा। दोपहर 3 बजे तेज लू चलने लगी। गर्मी के कारण राजस्थान से सटे लोहारू, बाढड़ा व सिवानी में दूर-दूर तक वीरानगी दिखाई दे रही थी। उधर, हरियाणा, पंजाब के कई इलाकों और चंडीगढ़ में भी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ में शाम को बूंदाबांदी हुई।

The post गर्मी प्रचंड, भिवानी में 45 पर पारा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2V3OQQ6
via Latest News in Hindi

0 Comments