गला घोंटा, पेट में चाकू घोंपा, फिर जलाया
पंचकूला/चंडीगढ़, 30 अप्रैल (नस)
पंचकूला के सिविल अस्पताल में मंगलवार को डीएनए सैम्पल देने की प्रतीक्षा में बैठा इंदिरा कालोनी निवासी दम्पति। दैनिक ट्रिब्यून
एमडीसी में बीते शनिवार जली हुई हालत में मिली युवती की लाश का पुलिस ने मंगलवार को शिनाख्त के बगैर ही पोस्टमार्टम करवा दिया। इसकी रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की हत्या दुपट्टे से गला घोंटने के बाद पेट में 3 बार चाकू मारकर की गयी और इसके बाद जलाया गया।
इस बीच, युवती की शिनाख्त को लेकर असमंजस बना रहा। न्यू इंदिरा काॅलोनी के रहने वाले लल्लन प्रसाद ने पुलिस को दिये बयान में दावा किया कि लाश उसकी बेटी गुरप्रीत की है, जो कुछ समय से लापता थी। पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए जिला अदालत से मंजूरी लेकर लल्लन की पत्नी प्रभा का सैंपल लिया। एमडीसी थाने के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि डीएनए सैंपल के आधार पर शिनाख्त की जाएगी। दिनभर चले इस घटनाक्रम के बाद रात को आईटी पार्क थाने के एसएचओ लखबीर सिंह ने बताया कि लल्लन प्रसाद की लापता बेटी मिल गयी है। आगे की जांच की जा रही है।
The post गला घोंटा, पेट में चाकू घोंपा, फिर जलाया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GLWTHx
via Latest News in Hindi
0 Comments