नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (एजेंसी)
गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता के मसले पर नोटिस जारी किया है। उनसे एक पखवाड़े के भीतर अपने ‘तथ्यात्मक रुख’ से अवगत कराने को कहा गया है। यह नोटिस भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी के आधार पर जारी किया गया है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। उधर, गृह मंत्रालय ने कहा कि स्वामी के पत्र के अनुसार, ब्रिटिश कंपनी के 10 अक्तूबर, 2005 और 31 अक्तूबर, 2006 को भरे गए वार्षिक टैक्स रिटर्न में राहुल की जन्म तिथि 19 जून, 1970 बतायी गई है। उसमें राहुल को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। नवंबर, 2015 में शीर्ष अदालत ने राहुल की नागरिकता की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज कर दी थी। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 2016 में राहुल के खिलाफ स्वामी की शिकायत संसद की आचार समिति के पास भेज दी थी। समिति के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी थे।
इस बीच, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदी जी की नैया डूब रही है। भाजपा झूठ का बवंडर खड़ा कर रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोपों को बकवास करार दिया। उधर, भाजपा ने भी सवाल किया, ‘राहुल लंदन वाले या लुटियंस जोन वाले।’
The post नागरिकता पर गृह मंत्रालय का नोटिस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VaLSJF
via Latest News in Hindi
0 Comments