हर मनुष्य को लगभग 8 घंटे सोना चाहिए जिससे हमारी नींद पूरी हो सके और सुबह उठने पर हम फ्रेश महसूस कर सके। हर किसी के लिए सही नींद लेना बहुत जरूरी है पूरी नींद लेने से हर काम आसानी से हो जाता है। पूरी नींद लेने के साथ साथ आपको सही पोजीशन से भी सोना चाहिए

जिससे कि आपके शरीर को भी नुकसान न हो। आज हम आपको बताएंगे स्वस्थ रहने के लिए किस पोजीशन में सोना चाहिए। हर कोई मनुष्य कुल 4 पोजीशन में सोता है जैसे की दाई तरफ, बाई तरफ, सीधा और उल्टा यानि कि पेट के बल लेकिन इनमे से कौन सी पोजीशन में सोना हमारे शरीर के लिए ठीक है ये आप नहीं जानते होंगे।

बाएं तरफ पाचन तंत्र और ह्रदय है। इस तरफ सोने से ह्रदय को प्राकृतिक सुरक्षा मिलती है और खाया हुआ भोजन भी सही से पच जाता है।

दाईं तरफ सोने से खाना जल्दी जल्दी पचता है जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

पेट ले बल सोना सरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। पेट के बल सोने पर हमारे पैर और हमारे शरीर पर ज़्यादा वजन पड़ता जो हमारे शरीर को काफी नुकसान होता है।

काफी लोग घुटने मोड़कर सोते है। इस पोजीशन में सोने से घुटने के जॉइंट पर बुरा प्रभाव पड़ता है और जिस वजह से आपको दर्द और थकान की प्रॉब्लम हो सकती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2H61Jkg
via Latest News in Hindi

0 Comments