नई दिल्ली। मौसम विज्ञानियों ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे मतदान के दिन लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं, अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। सापेक्षिक आर्द्रता 38 फीसदी से 73 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

from India TV: india Feed http://bit.ly/2LDrzAh
via Latest News in Hindi

0 Comments