चंडीगढ़/पंचकूला, 30 अप्रैल (नस)
सेक्टर 23 में पंजाब से अपने दोस्त को मिलने आया एक 25 साल का युवक मंगलवार अलसुबह अचानक घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर कर जख्मी हो गया। युवक का सेक्टर 16 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उसकी जान को खतरे से बाहर बताया।
पुलिस अनुसार पीड़ित युवक की पहचान माछीवाड़ा पंजाब के रहने वाले युवक अतुल के रूप में हुई है। पुलिस कंटोल रूम पर तड़के चार बजे सूचना मिली कि युवक छत से नीचे गिर कर जख्मी हो गया। पीसीआर ने मौके पर पहुंच कर जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़े युवक को उठा कर अस्पताल पहुंचाया। युवक के सिर्फ जबड़े में गहरी चोट बताई गई। उसकी जान बच गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अतुल अपने दोस्त के साथ रात को खाना खाने के बाद छत पर लेट गया था। मौके पर तफ्तीश के दौरान मामले में कोई संदिग्ध हालात सामने नहीं आए।

The post घर की तीसरी मंजिल से गिरा युवक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2GM4O7y
via Latest News in Hindi

0 Comments