आधी रात को जापान के 126वें सम्राट बने नारुहितो, जनता को दिया यह बड़ा भरोसा
तोक्यो: जापान के नए सम्राट नारुहितो ने अपने पहले संबोधन में विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने देश की जनता को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। नारुहितो ने शपथ ली, ‘संविधान के अनुरूप काम करूंगा। मेरे विचार सदैव मेरे लोगों के लिए होंगे और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि उनके कामों में उनके पिता आकिहितो की झलक दिखाई देगी। आकिहितो को विश्व के प्राचीनतम साम्राज्य को जनता के समीप लाने वाला माना जाता है।from India TV: world Feed http://bit.ly/2ZM7b30
via Latest News in Hindi
0 Comments