भोपाल: कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को कहा कि देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के पांचवें चरण के बाद इस देश की जनता ने तय कर लिया है कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनानी है, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंह पर से हंसी गायब हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि न केवल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, बल्कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात में भाजपा से एक ज्यादा सीट भी जीतेगी। बता दें कि अप्रैल में एक रैली के दौरान एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद से हार्दिक पटेल अब वापस खुले तौर पर चुनावों को लेकर बयान देते दिख रहे हैं।

from India TV: india Feed http://bit.ly/2J4MVEz
via Latest News in Hindi

0 Comments