CBSE 10th Board Result 2019: 3 विषय की परीक्षा के बाद विनायक श्रीधर की हो गई थी मौत, अंग्रेजी में हासिल किए 100 अंक
नयी दिल्ली: स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर ने अपनी मृत्यु से पहले सीबीएसई की दसवीं कक्षा की जिन तीन विषयों की परीक्षा दी थी उन सभी में उसने लगभग 100 प्रतिशत अंक हासिल किए। दुर्भाग्यवश वह तीन ही परीक्षा दे पाया था और शेष दो विषयों की परीक्षा में बैठने से पहले ही मार्च में उसकी मृत्यु हो गई थी। उसने अंग्रेजी में 100 अंक हासिल किए, विज्ञान में 96 और संस्कृत में 97 अंक हासिल किए। वह कंप्यूटर साइंस और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा नहीं दे पाया था। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में टॉप करना, अंतरिक्ष यात्री बनना और रामेश्वरम की यात्रा करना इत्यादि श्रीधर की अधूरी इच्छाएं बनकर रह गयीं। श्रीधर जब महज दो साल का था तब उसे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (मांसपेशियों के अपविकास से संबंधी बीमारी) से ग्रसित हो गया था।from India TV: india Feed http://bit.ly/2Jw1wIP
via Latest News in Hindi
0 Comments