नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली में मंगलवार को एक मकान के सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) एस डी मिश्रा ने बताया कि यह घटना दोपहर में रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में हुई। पांच मजदूर एक पुराने मकान के सेप्टिक टैंक में उतरने के बाद बेहोश हो गए। इस मकान की मरम्मत का काम चल रहा है। 

from India TV: india Feed http://bit.ly/2V8ldZc
via Latest News in Hindi

0 Comments