आजमगढ़ (उप्र): आजमगढ़ पर लगे 'आतंकगढ़' के ठप्पे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने मालेगांव बम कांड की आरोपी साध्वी प्रज्ञा से सहमति जताते हुए कहा है कि देश में भगवा या इस्लामी नहीं बल्कि 'सरकारी आतंकवाद' फैला है। रशादी ने ''मैं आतंकवाद के आरोप में बेकुसूर मुसलमानों को फंसाए जाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं। अपनी जो व्यथा साध्वी प्रज्ञा बता रही हैं, वही उन बेकुसूर मुस्लिम युवकों की भी है, जिन्हें दहशतगर्दी के आरोप में जेल में डाला गया है।''

from India TV: india Feed http://bit.ly/301OJUb
via Latest News in Hindi

0 Comments