चंडीगढ़/पंचकूला, 15 मई (नस)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को शहर में हुई रैली में एसपी सिटी के पीएसओ से उलझने पर यूटी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान क्रांति चौधरी के रूप में हुई।
रैली में पठानिया पेट्रोल पंप के नजदीक बने ने एंट्री गेट पर पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत हर आने-जाने वाले की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान क्रांति चौधरी ने कांस्टेबल अमरपाल से चैकिंग न करवाए जाने की बात कह कर उसका विरोध किया। अमरपाल के मुताबिक आरोपी जबरन बिना चेकिंग करवाए रैली में दाखिल होना चाहता था जिस पर उन्होंने आरोपी को समझाया लेकिन वह नहीं माना।
वह व्यक्ति एसपी सिटी के पीएसओ से उलझ पड़ा, जिस पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पुलिस के काम में बाधा डालने और रैली में जबरन दाखिल होने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

The post रैली में पीएसओ से उलझने का आरोपी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2HzclH8
via Latest News in Hindi

0 Comments