फंदे पर लटका मिला युवक
चंडीगढ़/पंचकूला, 15 मई (नस)
हल्लोमाजरा में बुधावर को 37 साल के युवक का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पहुंच कर नमूने लिए और युवक को फंदे से नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में युवक की मौत को आत्महत्या से जोड़ कर जांच की। पुलिस की तफ्तीश में मौके पर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक शादीशुदा था। हालांकि पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि पत्नी से पूछताछ की जाएगी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
पीजीआई से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
चंडीगढ़/पंचकूला (नस) : पीजीआई के गेट नंबर नंबर 2 के बाहर से पुलिस ने बुधवार को एक 37 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस मामले को दुर्घटना मान कर जांच कर रही है। शाम करीब 7.15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने गेट के नजदीक सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति को बेहोश जानकर सूचना दी जिसके कुछ देर बाद पीसीआर ने व्यक्ति को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के कब्जे से कोई पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आशंका व्यक्त की कि बीमार होने के कारण व्यक्ति ने दम तोड़ा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम केलिए मोर्चरी में रखवा कर तफ्तीश कर रही है।
The post फंदे पर लटका मिला युवक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VH9QN4
via Latest News in Hindi
0 Comments