चंडीगढ़, 15 मई(ट्रिन्यू)

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा ने बुधवार को इंडस्िट्रयल एरिया में अपशिष्ट संयंत्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर वित्त सचिव एके सिन्हा भी मौजूद थे। – दैनिक ट्रिब्यून

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों के बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने आज औद्योगिक क्षेत्र, फेज- 1 में सी एंड डी अपशिष्ट संयंत्र का उद्घाटन किया।
प्रशासक के सलाहकार मनोज कुमार परीदा व गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता की उपस्थिति में यह संयंत्र चालू किया। गया। निगमायुक्त केके यादव, विशेष निगमायुक्त संजय कुमार झा, निगम के मुख्य अभियंता मनोज कुमार बंसल, अधीक्षक अभियंता एनपी शर्मा, संजय अरोड़ा और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर निगमायुक्त ने प्रशासक के सलाहकार को अवगत कराया कि इस प्लांट में फुटपाथ, सड़क के काम, बाड़ लगाने के काम आदि के लिए उपयोग किए जाने वाले पीसीसी उत्पादों का निर्माण व विध्वंस कचरे से होगा। प्रसंस्करण संयंत्र सभी सीमेंट, निर्माण विध्वंस कचरे को स्वीकार करेगा। उन्होंने कहा कि यह पर्यावरण को बचाने के साथ-साथ निर्माण विध्वंस अपशिष्ट उपनियमों को लागू करने की ओर भी एक कदम है।
इससे पूर्व कांग्रेस के पार्षद सतीश कैंथ ने प्रशासक को पत्र लिख इस प्लांट का उद्घाटन किए जाने को रोकने की मांग की थी। प्रशासक को लिखे पत्र में कैंथ ने कहा कि यह प्रस्ताव निगम सदन की बैठक में पारित हुआ था पर चुनाव आचार संहिता के चलते वह आग्रह कर रहे हैं कि निगम आयुक्त और सलाहकार को प्लांट का उद्घाटन करने से रोका जाये। उनका आरोप है कि इससे सीधे तौर पर भाजपा शासित निगम-प्रशासन को फायदा हो सकता है।

The post एनजीटी के आदेश पर निगम ने चालू किया प्लांट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2HvU7WW
via Latest News in Hindi

0 Comments