लुधियाना, 23 मई (निस)

लुधियाना लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता रवनीत सिंह बिट्टू को कंधों पर उठाकर शहर में घुमाते हुए। -हिमांशु महाजन

कांग्रेस पार्टी के रवणीत सिंह बिट्टू आज पुनः लुधियाना संसदीय सीट से सांसद चुन लिए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस (विधायक) को 76, 454 वोटों से हराया। बिट्टू को 3, 83,368 और बैंस को 3, 06, 914 मत मिले। तीसरे स्थान पर शिरोमणि अकाली दल के महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने 2, 99, 075 मत प्राप्त किये। बिट्टू यहां से लगातार दूसरी बार जीते हैं। 2014 में वह इसी चुनाव क्षेत्र से करीब 19 हजार वोटों से विजयी हुए थे।

2014 लोकसभा चुनाव में लुुुधियाना लोकसभा सीट से 2 लाख अस्सी हजार से ज्यादा मत प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी का इस बार नया प्रत्याशी प्रो. तेजपाल सिंह केवल 15, 834 मत ही हासिल कर सके और उनकी जमानत जब्त हो गई। कुल 22 उम्मीदवारों में से तीन प्रमुख उम्ममीदवारों को छोड़ शेष सभी की जमानतें जब्त हो गईं।
जीत के बाद रवणीत सिंह बिट्टू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने आपको कभी राजनेता या सांसद नहीं बल्कि लुुुधियाना का बेटा समझा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने स्वीकार किया कि देश में जोरदार मोदी लहर थी।

The post रवनीत बिट्टू का लुुुधियाना सीट पर लगातार दूसरी बार कब्जा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30EWtvD
via Latest News in Hindi

0 Comments