धर्मशाला 23 मई (निस)
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किशन कपूर विजयी रहे। किशन कपूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल को 4,77,623 वोटों से पराजित किया। भाजपा के उम्मीदवार किषन कपूर को 7,25,218 मत तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार पवन काजल को 2,47,595 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी के डॉ0 केहर सिंह को 8,866, नवभारत एकता दल के प्रेम चन्द विश्वकर्मा को 2,371, स्वाभिमान पार्टी के डॉ0 स्वरूप सिंह राणा को 959, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के सुभाष चन्द को 970, निर्दलीय पार्टी के उम्मीदवार चन्द्रभान(बाबला) को 564, निर्दलीय उम्मीदवार कर्नल नरेन्द्र पठानिया को 908, निर्दलीय उम्मीदवार निशा कटोच को 1398, निर्दलीय उम्मीदवार वचन सिंह राणा को 2240 तथा निर्दलीय उम्मीदवार डॉ.संजीव गुलेरिया को 4573 मत प्राप्त हुए। जबकि 11,327 व्यक्तियों ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 2567 मत रद्द घोषित हुये।

The post कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर की एकतरफा जीत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/30HBGrm
via Latest News in Hindi

0 Comments