बठिंडा, 23 मई (निस)

थैंक्यू वैरी मच… बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल जीत के बाद आभार जताते हुए। -प्रेट्र

शिरोमणि अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। इस बार हरसिमरत कौर बादल को 4,92,824 मत मिले जबकि उनके विरोधी कांग्रेस के अमरेन्द्र सिंह राजा वडि़ंग को 4,71,052 मत मिले। इस प्रकार हरसिमरत कौर बादल 21,772 मतों से विजयी रहीं। 13323 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। हरसिमरत कौर बादल ने इससे पहले बठिंडा लोकसभा सीट से 2009 में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी रणइन्द्र सिंह को 1,20,948 मतों से हरा कर इस सीट से जीती थी जबकि 2014 में यह सीट उन्होंने कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल को 19,395 मतों से हराकर जीती थी। 2004 तक यह सीट एससी (आरक्षित) रही है। 2004 में भी यह सीट अकाली दल के खाते में ही गई थी। उस समय यहां से अकाली दल की परमजीत कौर गुलशन जीती थीं। इस प्रकार बठिंडा लोकसभा सीट से अकालीदल की यह लगातार चौथी जीत है। जीत की खुशी में भाजपा व अकालीदल के वर्करों व नेताओं ने जगह-जगह लड्डू बांटे।

 

The post बठिंडा में हरसिमरत ने लगायी जीत की हैट्रिक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VHIEJf
via Latest News in Hindi

0 Comments